बीना: स्टेशन रोड स्थित इमली वाली दरगाह पर उर्स का किया गया आयोजन, रिमझिम बारिश में हुआ कव्वाली का मुकाबला
Bina, Sagar | Jun 22, 2025 कौमी एकता का प्रतीक हजरत सैयद कुतुबुद्दीन शाह रहमतुल्ला अलैह की मजार पर प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी उर्स का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में सर्वधर्म के लोग पहुंचे और दरगाह की जियारत की। जिसमें शनिवार को कुरान खानी ,संदली चादर के बाद लंगर का आयोजन किया गया। वही रिमझिम बारिश के बीच कव्वाली का जोरदार मुकाबला हुआ।