लखीसराय: मेगा ब्लॉक को लेकर किऊल जंक्शन पर रेल यातायात प्रभावित, परेशान हुए यात्री
लखीसराय जिले में अशोक धाम-किऊल जंक्शन- बंशीपुर रेल मार्ग पर ऑटोमेटिक ब्लॉक सिगनलिंग कार्य हेतु मेगा ब्लॉक लिया गया है. सोमवार पूर्वाह्न 10 बजे परिचालन निरीक्षक अविनाश कुमार ने बताया कि अपराह्न 1:30 बजे तक मेगा ब्लॉक लिया गया है. कार्य पूरा नहीं होने पर समय बढ़ाया जा सकता है. इसे लेकर ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन एवं रद्दीकरण किया गया है. यात्री परेशान नजर आए.