पडरौना: ठाड़ीभार में बिना मान्यता संचालित विद्यालय पर हुई बड़ी कार्रवाई, अधिकारी पहुंचे और स्कूल को बंद करवाया
कुशीनगर जनपद के दुदही ब्लॉक स्थित ठाढ़ीभार नौका टोला में बिना मान्यता के संचालित हो रहे एक विद्यालय के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। सूत्रों के अनुसार, 'अहले सुन्नत फैजान रज़ा' नामक इस स्कूल को खंड शिक्षा अधिकारी दुदही द्वारा वर्षों से अनाधिकृत रूप से संचालित पाए जाने के बाद आज सोमवार को तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया गया। खंड शिक्षा अधिकारी ने की कार्रवाई।