पडरौना: कुशीनगर के नवागत डीएम ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याएं सुनीं, दिए तत्काल निस्तारण के निर्देश
कुशीनगर नवागत डीएम महेन्द्र सिंह तंवर ने कलेक्ट्रेट कार्यकक्ष मे सोमवार सुबह 10 से 2 बजे तक जनता दर्शन एवं जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया। विभिन्न शिकायतकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना पत्रों को गंभीरतापूर्वक सुना और तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। डीएम ने समस्त अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों पर ध्यान दें।