पडरौना: कुबेरस्थान थाने की पुलिस टीम ने 3 किलो से अधिक अवैध गांजे के साथ स्कूटी सवार महिला और पुरुष को गिरफ्तार कर भेजा जेल
थाना कुबेरस्थान पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 3 किलो से अधिक गांजा के साथ एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है दिनांक 26 अप्रैल 2025 को पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए एक एक्टिवा स्कूटी से छुपाकर ले जाए जा रहे कुल 3 किलो 112 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया।साथ ही आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन और 170 रुपये नकद भी की बरामद