पडरौना: पडरौना बूथ नं 285 पर 'मन की बात' कार्यक्रम में BJP प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं संग सुनी PM की बात
पडरौना नगर के बूथ नंबर 285 पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य डॉ.धर्मेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सुना। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल और कई बूथ कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कुशीननगर भाजपा मीडिया प्रभारी विश्वरंजन ने दी जानकारी।