पडरौना: भटनी दादर देवरिया क्षेत्र में इंटर परीक्षा में कम अंक आने पर डांट से आहत छात्रा ने खाया जहर, जिला अस्पताल में हुआ इलाज
भटनी दादर देवरिया क्षेत्र में इंटरमीडिएट की एक छात्रा ने कम अंक आने पर मां के समझाने के बाद खौफनाक कदम उठा ली। छात्रा ने जहरीला पदार्थ खा ली जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।हाल ही में आए इंटरमीडिएट के परिणामों में छात्रा को 61% अंक प्राप्त हुए थे। परिणाम के बाद मां ने छात्रा को भविष्य को लेकर समझाया, लेकिन छात्रा ने तनाव में आकर बीते दिन यह खतरनाक कदम उठाया।