सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुर में पिछले एक माह से टीबी मरीजों के लिए आवश्यक दवाएं उपलब्ध नहीं हैं। प्रखंड क्षेत्र के 21 निबंधित मरीज दवा के अभाव में अस्पताल और बाजार के चक्कर काट रहे हैं। मेडिकल दुकानों पर भी clofazimine और cycloserine जैसी दवाएं नहीं मिल रही हैं। अस्पताल प्रबंधन ने जिला यक्ष्मा विभाग को सूचना देने की बात कही है।