तरहसी: चार साल से फरार तीन समेत चार आरोपी गिरफ्तार, भंडरा और मटपुरही से हुई गिरफ्तारी
Tarhasi, Palamu | Jan 13, 2025 तरहसी थाना पुलिस ने चार वर्ष से फरार तीन समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी को सोमवार शाम 4 बजेे जेल भेज दिया। तीन वर्ष से फरार आरोपियों में बसंत राम पिता सूबेदार राम, जयगोविंद राम पिता जीतेन्द्र राम एवं बनारसी राम पिता अचंभित राम शामिल हैं। सभी भंडरा के रहने वाले हैं।