तरहसी: सोनपुरा में मकर संक्रांति मेले का भव्य उद्घाटन, पांकी विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता ने किया फीता काटकर
Tarhasi, Palamu | Jan 14, 2025 मकर संक्रांति पर जगह-जगह मेला लगाकर इस धार्मिक आयोजन को यादगार और ऐतिहासिक बनाया गया। इसी क्रम में तरहसी प्रखंड में सोनपुरा के पवित्र स्थल बांसगुरु शिव मंदिर परिसर में मंगलवार शाम 5 बजे भव्य मेला लगाया गया। पांकी के क्षेत्रीय विधायक डॉ शशिभूषण मेहता ने फीता काटकर इसका उदघाटन किया। मेले के दौरान कई दुकानें लगायी गयी थी, जहां स्थानीय लोग खरीदारी करते देखे गए।