तिजारा: भिवाड़ी पुलिस ने स्पा सेंटरों पर छापा मारा, 27 युवतियां हिरासत में, 6 युवक गिरफ्तार
Tijara, Alwar | May 30, 2026 भिवाड़ी पुलिस ने शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे भिवाड़ी बाईपास स्थित रॉयल प्लाजा और जेनेसिस मॉल में संचालित एक दर्जन स्पा सेंटर पर छापा मारा। इस दौरान 27 युवतियों को हिरासत में लिया गया। जबकि 6 युवकों को गिरफ्तार किया गया है। 20 से अधिक पुलिसकर्मियों की टीम ने दोनों स्थानों पर एक साथ छापा मारा। रॉयल प्लाजा में 4 स्पा सेंटर पर छापेमारी की गई।