बिंदकी: बिंदकी कस्बे के लंका रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के शिशु वाटिका के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया गया
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के लंका रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के शिशु वाटिका के नवनिर्मित भवन का सोमवार को दिन में करीब 1:00 बजे विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री हेमचंद जी ने पूजा अर्चना के उपरांत लोकार्पण किया। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कानपुर प्रांत के प्रांत प्रचारक श्री राम जी भी मौजूद रहे क्या है।