बिंदकी: अमेना गांव में आयोजित बहू-बेटी सम्मेलन, सब इंस्पेक्टर ज्योति अहिरवार ने कहा- सभी लोग जागरूक हों
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के अमेना गांव के ग्राम पंचायत भवन में रविवार को दिन में 2 बजे बहू बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम अमेना तथा उसके मजरे जबरापुर गांव की तमाम महिलाएं तथा बहू बेटी मौजूद रही। कोतवाली बिंदकी की महिला सब इंस्पेक्टर ज्योति अहिरवार ने बहू बेटियों व महिलाओं को जागरूक किया बोली छोटी बातों पर पारिवारिक विवाद न करें।