बिंदकी: टरुवापुर गांव के एक घर में बिजली के शार्ट सर्किट से लगी आग, हजारों रुपए की संपत्ति जल गई
फतेहपुर जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के टरुवापुर गांव में सोमवार की सुबह लगभग 7:30 बजे बिजली के शार्ट सर्किट से मिथुन कुमार के दो मंजिल घर के ऊपर बने एक कमरे में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने की घटना से घर का फर्नीचर कपड़े अनाज तथा अन्य घरेलू सामान सहित हजारों रुपए की संपत्ति जल गई। लोगों ने मिलकर आग को बुझाया।