फर्रुखाबाद: नई ईदगाह सहित जिले में बकरीद की नमाज अदा कर मांगी गई देश में खुशहाली की दुआ, दिया गया एकता और भाईचारे का संदेश
गुरुवार को ईदुल-अजहा (बकरीद) का त्योहार अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। बीबीगंज स्थित नई ईदगाह, पुरानी ईदगाह, जामा मस्जिद और शहर के विभिन्न मोहल्लों सहित जिले की मस्जिदों में हजारों की संख्या में लोग नमाज अदा करने पहुंचे। नमाज के बाद मुल्क में देश की तरक्की और अमन चैन, तरक्की की दुआ मांगी गई, थाना मऊदरवाजा बीबीगंज क्षेत्र में नई ईदगाह में सुबह 7:45 बजे