कांके: सुखदेव नगर: नवीन सरना कॉलेज हॉस्टल खाली कराने पहुंची पुलिस, छात्रों ने किया विरोध
Kanke, Ranchi | Jun 14, 2025 सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित नवीन सरना कॉलेज हॉस्टल शनिवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिस खाली कराने पहुंची। इस दौरान पुलिस को छात्रों का विरोध का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल पुलिस छात्रों को समझाने की कोशिश कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार कोर्ट के आदेश के बाद मजिस्ट्रेट के साथ भारी संख्या में पुलिस बल हॉस्टल खाली कराने पहुंचे थे।