कांके: रांची के चर्च रोड पर मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति से लूटपाट करने वाले नाबालिग ने किया सरेंडर
Kanke, Ranchi | Jun 14, 2025 रांची स्थित चर्च रोड के पास मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति के साथ लूटपाट करने में शामिल नाबालिग ने शुक्रवार देर रात करीब दस बजे लोअर बाजार थाना में सरेंडर कर दिया है। बता दें कि आरोपियों द्वारा मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया था। लूटपाट की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी।