कांके: समाहरणालय में जोनल आईजी ने यातायात और कानून व्यवस्था को लेकर की समीक्षा बैठक
Kanke, Ranchi | Jun 13, 2025 समाहरणालय में शुक्रवार शाम करीब चार बजे जोनल आईजी मनोज कौशिक ने यातायात और विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक में एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा, जिसमें आम जनता की ट्रैफिक से संबंधित समस्या का त्वरित समाधान किया जाएगा।