हरदोई: कलेक्ट्रेट ऑफिस में डीएम ने नई आबकारी नीति के संबंध में जिला आबकारी अधिकारी के साथ की चर्चा
Hardoi, Hardoi | Feb 7, 2025 कलेक्ट्रेट ऑफिस में डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने जिला आबकारी अधिकारी केपी सिंह के साथ नई आबकारी नीति के सम्बन्ध में चर्चा की। डीएम ने कहा कि नई आबकारी नीति में दिए गए निर्देशों का जनपद में अनुपालन सुनिश्चित किया जाये। अंग्रेजी शराब व बियर की दुकानों को शासनादेश के अनुरूप संयुक्त किया जाये।