हरदोई: कोतवाली शहर क्षेत्र की एक युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया, पीड़ित युवती ने एसपी से की शिकायत
Hardoi, Hardoi | Feb 6, 2025 हरदोई के कोतवाली शहर क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को एक युवक ने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया है।पीड़ित युवती ने बताया कि उसका महेन्द्र कुमार के साथ 5 साल से शादी का रिश्ता चल रहा था और उसने अब शादी से मना करके और दूसरी जगह शादी तय कर ली है।पीड़ित युवती ने बताया कि उसने कोतवाली शहर में युवक के विरुद्ध शिकायती पत्र भी दिया था।