हरदोई: कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ने अधिवक्ताओं के साथ किया शिष्टाचार संवाद, मुकदमों के निस्तारण के लिए साधुवाद दिया
Hardoi, Hardoi | Feb 6, 2025 कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने अधिवक्ताओं के साथ शिष्टाचार संवाद किया और मुक़दमों के त्वरित निस्तारण में उनके सहयोग के लिए उनको साधुवाद दिया। डीएम ने कहा कि उनकी कोर्ट में 22 फरवरी 2024 तक के सभी वादों का निस्तारण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता व कोर्ट एक दूसरे के पूरक हैं। उनके कार्यकाल में कुल 1585 राजस्व वादों का निस्तारण किया।