हरदोई: एसपी ने कई थानों के प्रभारी बदले, संजय त्यागी बने शहर कोतवाल व विश्वास शर्मा बने एसपी के पीआरओ
Hardoi, Hardoi | Feb 7, 2025 एसपी ने शहर कोतवाली के प्रभारी विद्यासागर पाल को पिहानी कोतवाली का प्रभारी बनाया है जबकि उनके स्थान पर संजय त्यागी शहर कोतवाल होंगे। थाना पाली के प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार राय को एंटी ह्यूमन ट्रेकिंग थाने का प्रभारी बनाया। प्रभारी जन शिकायत प्रकोष्ठ अब्दुल जब्बार को थाना प्रभारी पचदेवरा, प्रभारी एएचटी राजकुमार यादव को प्रभारी निरीक्षक अपराध शाखा बनाया है।