बालूमाथ: ग्रामीणों के विरोध के आगे झुका प्रशासन, बालूमाथ में एनटीपीसी कोल परियोजना की जनसुनवाई स्थगित
बालूमाथ प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड (एनएमएल) की नॉर्थ धाधु ईस्टर्न पार्ट कोल माइनिंग परियोजना को लेकर सोमवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम को ग्रामीणों के भारी विरोध के बीच स्थगित कर दी गई। प्रभावित क्षेत्र के सैकड़ो ग्रामीणों ने जनसुनवाई की प्रक्रिया को असंवैधानिक बताते हुए इसका पुरजोर विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी किया।