गिरिडीह: सदर प्रखण्ड में गादी श्रीरामपुर से फूलची को जोड़ने वाली मुख्य सड़क खराब, ग्रामीणों ने जताई परेशानी
सदर प्रखण्ड के गादी श्रीरामपुर से फूलची को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की हालत इतनी खराब हो गई है कि अब सवारी गाड़ियां इस रास्ते पर जाने से इनकार करने लगी हैं। गुरुवार को 2 बजे ग्रामीणों ने अपनी परेशानी जाहिर की। बताया गया कि सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे, उखड़ा हुआ पत्थर और कीचड़ फैला हुआ है, जिससे लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है।