छठ पूजा को लेकर तिसरी प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों पर साफ-सफाई का कार्य जोर-शोर से किया जा रहा है।इसी क्रम में गुमगी पंचायत स्थित छठ घाटों की सफाई का कार्य शुरू किया गया है।हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुमगी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि महेश राउत के नेतृत्व में जेसीबी मशीन लगाकर पंचायत के 10 छठ घाटों की साफ-सफाई कराई जा रही है।इस दौरान घाटों की सफाई और व्यवस्था को बेहतर बनाने में ग्रामीण भी सहयोग कर रहे हैं। मौके पर गुमगी पंचायत के कई ग्रामीण उपस्थित थे।
#highlights
#jharkhand
#chhathpuja
Giridih, Giridih | Nov 13, 2026