ग्वालियर गिर्द: विधायक सिकरवार चुनाव आयोग पर भड़के, कहा - “फर्जी सॉफ्टवेयर से मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी”
ग्वालियर पूर्व विधानसभा के कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने चुनाव आयोग पर बड़े आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि आयोग के फर्जी सॉफ्टवेयर के कारण मतदाता सूची में भारी गड़बड़ियां हो रही हैं—यहां तक कि उनका खुद का नाम भी गलत विधानसभा में दर्ज दिखाया जा रहा है।