शादी के दो महीने बाद पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ा
झांसी। चिरगांव थाना क्षेत्र में शादी के करीब दो महीने बाद पति द्वारा पत्नी को कथित रूप से उसके प्रेमी के साथ घर में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ने का मामला सामने आया है। राजेश ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी अभिलाषा शादी के बाद से उसे नींद की गोलियां देती थी और उसके सोने के बाद अपने प्रेमी से बातचीत करती थी। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी है।
राजेश के मुताबिक, उसकी शादी 24 जून 2026 को अभिलाषा से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद उसे लगातार नींद और थकान महसूस होने लगी। शक होने पर उसने पत्नी के मोबाइल की रिकॉर्डिंग सुनी, जिसके बाद उसे पत्नी के किसी युवक से संबंध होने का संदेह हुआ।
राजेश का दावा है कि 23 अगस्त की रात उसके रिश्तेदार का एक्सीडेंट होने के बाद वह अस्पताल गया था। इसी दौरान पत्नी ने कथित तौर पर अपने प्रेमी को घर बुला लिया। राजेश देर रात वापस लौटा तो घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद �