बाराहाट: डॉ हरिहर चौधरी स्कूल से लौट रहे छात्रों से मारपीट, एक छात्र जख्मी, थाने में शिकायत दर्ज
Barahat, Banka | Mar 17, 2026 बाराहाट थाना क्षेत्र के हरिहर चौधरी स्कूल में मंगलवार करीब 2:00 बजे परीक्षा देकर लौट रहे छात्रों के साथ मारपीट की गई। जिसमें एक छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बताया गया कि पवन मिश्रा, गौरव झा एवं दीपक झा परीक्षा देकर लौट रहे थे। वहीं बाहर बैठे आनंद कुमार तिवारी, सरवन कुमार तिवारी सहित अन्य ने उनके साथ मारपीट की। जख्मी छात्र का अस्पताल में उपचार कराया गया।