महोबा: पुलिस लाइन में आरक्षी भर्ती DV/PST ड्यूटी कर्मियों की ब्रीफिंग, निष्पक्ष भर्ती के लिए दिए गए निर्देश
Mahoba, Mahoba | Aug 16, 2026 आरक्षी भर्ती के अभिलेख सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) को लेकर ड्यूटी में तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों की ब्रीफिंग हुई। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देशन में अधिकारियों ने भर्ती प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित कराने के निर्देश दिए। अभ्यर्थियों से समान व्यवहार और निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया।