प्रतापगढ़: मदाफपुर बाजार में सगे साले की गोली मारकर हत्या करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, लाइसेंसी पिस्टल और 19 कारतूस बरामद
कोहंडौर थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मदाफरपुर में पारिवारिक विवाद के चलते कपिलदेव यादव निवासी ग्राम खानापुर, थाना पीपरपुर, जनपद अमेठी द्वारा अपने सगे साले देवेन्द्र यादव को अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी गई थी। जिससे उपचार हेतु अस्पताल ले जाते समय उसकी मृत्यु हो गई थी। वादी भूपेन्द्र यादव की तहरीर के आधार पर थाना कोहंडौर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था।