बंजरिया: बंजरिया अंचल कार्यालय से जाति, आय, आवास, ईडब्ल्यूएस व एनसीएल प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे, छात्रों को हो रही परेशानी
बंजरिया अंचल कार्यालय से जाति,आय,आवास,ईडब्ल्यूएस व एनसीएल प्रमाण पत्र नही बन पा रहा,छात्रों की बढ़ी परेशानी। पब्लिक एप्प की टीम दो बजे अंचल कार्यालय बंजरिया पहुंची जहां छात्रों ने बताया कि नीट में नामांकन के लिए 8 मार्च तक प्रमाण पत्र जमा करना है। अंचल कार्यालय के आंकड़ों पर गौर करें तो कुल 49 आवेदन पेंडिंग है व 261 आवेदन समय पर नही बनने से एक्सपायर हो गया।