तिजारा: यूआईटी थाना पुलिस ने 24 घंटे में मोबाइल लुटेरों को पकड़ा, कैप्टन चौक पर युवक से लूटा गया फोन बरामद
Tijara, Alwar | Jun 22, 2026 भिवाड़ी पुलिस ने मोबाइल लूट की घटना को 24 घंटे के भीतर सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी विक्रम सिंह ने सोमवार शाम 5 बजे बताया कि पुलिस ने उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने माधव कंपनी और बालाजी केमिकल के सामने खाली पड़ी भूमि के पास खड़े दोनों युवकों को दबोचा है। आरोपियों से आगे की पूछता जारी है।