गुमला: शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षा बैठक में डीडीसी ने शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार पर दिया विशेष ज़ोर
Gumla, Gumla | Jul 14, 2025 सोमवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में जिले के शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो एवं जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां सहित विभिन्न प्रखंडों के शिक्षा पदाधिकारी उपस्थित रहे।विद्यालयों में पाठ्यपुस्तक, नोटबुक एवं स्कूल बैग वितरण की स्थिति की जानकारी ली।