गुमला: सड़क दुर्घटना में रायडीह प्रखंड का कंप्यूटर ऑपरेटर जख्मी
Gumla, Gumla | Jul 14, 2025 गुमला सदर थाना क्षेत्र के चैनपुर रोड में अनियंत्रित बाइक से गिर कर रायडीह प्रखंड के कंप्यूटर ऑपरेटर समीर आलम गंभीर रूप से जख्मी हो गया।जिसे स्थानीय लोगों की मदद से सोमवार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां चिकित्सकों की देखरेख में इलाज चल रहा है। वही घायल ने बताया कि सोमवार को करीब 9:00 ड्यूटी के लिए वह घर से निकला था इसके बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया।