गुमला: कॉकटेल बार के बाहर से बुलेट चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
Gumla, Gumla | Jul 14, 2025 शहर के पालकोट रोड स्थित कॉकटेल बार के बाहर से शनिवार की रात चेटर निवासी युवक का बुलेट चोरी हो गया। सोमवार को चोर का करतूत सीसीटीवी फुटेज में वायरल हो रहा है फुटेज के अनुसार चोर चेहरा को ढकते हुए बार के बाहर पहुंचा और बुलेट के नीचे बैठ गया। इसके बाद 1 मिनट के अंदर ही वह बुलेट स्टार्ट कर शहर की ओर भाग गया। जानकारी के मुताबिक युवक खाना लेने बार गया था।