पयागपुर: पयागपुर में राशन कोटेदारों का बढ़ा लाभांश, मुख्यमंत्री ने की 35 रुपये कुंतल की वृद्धि की घोषणा
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के राशन कोटेदारों के उचित दर विक्रेताओं का लाभांश 90 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। इस घोषणा को पयागपुर तहसील सभागार लाइव प्रसारण के माध्यम से सुना गया जहां कोटेदार व अधिकारी मौजूद थे।यह लाभांश में 35 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि है।मुख्यमंत्री ने इस ऐतिहासिक निर्णय' की घोषणा की।