हरिद्वार: स्कूल बस के ड्राइवर द्वारा नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ की घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
मंगलवार को बहादराबाद में स्कूल बस ड्राइवर द्वारा नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ को लेकर आक्रोशित महानगर व्यापार मंडल ने बुधवार दोपहर डेढ़ बजे सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने स्कूलों और शिक्षा विभाग के खिलाफ सिटी मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान को ज्ञापन सौंपा और इनकी मनमानी पर रोक लगाने की मांग की। व्यापारियों ने बड़े आंदोलन की घोषणा भी की।