हरिद्वार: BJP जिला कार्यालय में अंबेडकर सम्मान समारोह स्थगित, कार्यकर्ताओं ने मौन धारण कर आतंकी हमले के मृतकों को दी श्रद्धांजलि
पहलगाम आतंकी हमले के बाद बीजेपी के जिला कार्यालय में अंबेडकर सम्मान समारोह को स्थगित कर दिया गया। बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन धारण कर आतंकी हमले के मृतकों को श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मशांति की कामना की। BJP नेताओं ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह लगातार मामले पर नजर बनाए हुए हैं। आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।