हरिद्वार: आदर्श नगर में चोरी का खुलासा, पथरी पुलिस ने भट्टा तिराहे से 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया, ₹5 लाख का माल बरामद
पथरी थाना पुलिस ने आदर्श नगर में हुई चोरी की वारदात का खुलासा कर दिया। भट्टा तिराहे से चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरों को भी गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से 5 लाख की कीमत का चोरी का माल बरामद किया गया। आरोपियों के नाम शुभम और इमरान है। आरोपी इमरान के ऊपर 8 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और उसे पर पुलिस ने ₹5000 का इनाम भी घोषित किया हुआ था।