हरिद्वार: पशु प्रेमियों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर निराश्रित पशुओं, खासकर स्ट्रीट डॉग्स पर अत्याचार रोकने की की मांग
बुधवार पूर्वाह्न 11 बजे नगर निगम परिसर पहुंचे पशु प्रेमियों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा और सभी वार्डों में निराश्रित पशुओं खासकर स्ट्रीट डॉग्स के बंध्याकरण पर रोक लगाने की मांग की। पशु प्रेमियों ने कहा कि इन बेजुबान पशुओं के लिए गर्मियों में जगह जगह पानी की व्यवस्था करने के साथ ही रेडियम पट्टे भी पहनाए जाएं और इन्हें परेशान करने वालों पर मुकदमा दर्ज हो।