नरवल: रामनगर गांव में चोरों ने तीन घरों को बनाया निशाना, लाखों की चोरी की
महाराजपुर थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में चोरों ने तीन घरों को निशाना बना लिया। चोरों ने लाखों रुपए के जेवरात सहित नगदी चोरी कर ली। खेतों से लौटकर जब ग्रामीण सुबह 10:00 बजे घर पहुंचे तो उनको घटना की जानकारी हुई।थाना प्रभारी संजय पांडे ने बताया प्रकरण में सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।