नरवल: महाराजपुर पुलिस ने सरसौल में तीन घरों में चोरी करने वाले 2 चोरों को किया गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी
महाराजपुर पुलिस ने नवोदय अंडरपास से दो चोर गंगासागर और दीपक कोरी को शनिवार शाम 6 बजे गिरफ्तार किया गया है।थाना प्रभारी संजय पांडे ने बताया की इन दोनों चोरों ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर सरसौल में तीन घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया था और दो ट्रैक्टरों से बैटरी चुराई थी। चोरी का माल बरामद किया गया है।फरार सूरज और उसके दोस्त की तलाश की जा रही है।