नरवल: महाराजपुर में पुलिस की गांजा तस्करों से मुठभेड़, दो तस्करों के पैर में लगी गोली, 77 किलो से ज्यादा गांजा बरामद
महाराजपुर में 8 और 9 अक्टूबर की मध्यरात्रि को गांजा तस्करों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई जिसमे दो गांजा तस्करों के पैर में गोली लगी।डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने सुबह 5 बजे बताया कि मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी की गई थी।पकड़े गए गांजा तस्कर नरवल निवासी नीरज और मनीष हैं। जिनके पास से 77 किलो से ज्यादा गांजा बरामद हुआ है।