लालगंज: गंगहरा कलां गांव में चल रहे रामलीला के 8वें दिन वनगमन का मंचन देख भावुक हुए दर्शक, जय श्री राम के उद्घोष से गूंजा इलाका
लालगंज क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गंगहरा कलां के प्रांगण में चल रहे आदर्श रामलीला समिति के तत्वावधान में रामलीला के 8वें दिन वन गमन का मंचन किया गया। सोमवार मंगलवार की रात करीब 2:30 बजे तक चले प्रसंगों का मंचन देख दर्शक भावुक हो गए। कई श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गई। मंचन के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और उन्होंने पूरी श्रद्धा के साथ रामलीला देखी।