हज़ारीबाग: नगरपालिका चुनाव 2026: खर्च पर पैनी नजर रखने के लिए व्यय अनुवीक्षण दलों को मिला खास प्रशिक्षण
नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर हजारीबाग समाहरणालय सभाकक्ष में व्यय अनुवीक्षण दलों के दूसरे चरण का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में वीडियो निगरानी, स्थैतिक निगरानी, उड़नदस्ता, वीडियो अवलोकन एवं लेखा दल शामिल हुए। नोडल पदाधिकारी ने दलों को उनके दायित्वों की जानकारी दी। चुनाव के दौरान नकदी, शराब व अन्य अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने और 7 सक्रिय चेकपोस्टों पर सघन जांच के निर्देश दिए गए।