हज़ारीबाग: हजारीबाग नगर निगम चुनाव: मेयर पद के लिए विकास राणा ने अंतिम दिन किया नामांकन
मेयर पद के लिए विकास राणा ने किया नामांकन। हजारीबाग:नगर निगम चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन मेयर पद के प्रत्याशी विकास राणा ने समर्थकों के साथ समाहरणालय पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद उन्होंने कहा कि यदि जनता मौका देती है तो नगर निगम क्षेत्र में चौमुखी विकास उनकी पहली प्राथमिकता होगी।