हज़ारीबाग: मनोज कुमार उर्फ टुन्नू गोप ने नामांकन रद्द कराने की साजिश का आरोप लगाया, की प्रेस वार्ता
हजारीबाग नगर निगम आम चुनाव को लेकर प्रत्याशी मनोज कुमार उर्फ टुन्नू गोप ने सोमवार शाम चार बजे प्रेस वार्ता कर आरोप लगाया कि उनकी बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर एक पूँजीपति प्रत्याशी और कुछ प्रभावशाली लोग प्रशासनिक दबाव के जरिए उनका नामांकन रद्द करवाने की साजिश रच रहे हैं।