हज़ारीबाग: रामगढ़ में सांसद सामूहिक विवाह उत्सव-2026: 101 जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे
हजारीबाग:08 फरवरी 2026 को रामगढ़ में सांसद मनीष जायसवाल के नेतृत्व में सांसद सामूहिक विवाह उत्सव–2026 आयोजित होगा, जिसमें 101 जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे।सुबह 9 बजे फुटबॉल ग्राउंड से महा-बारात निकलेगी, जिसमें सांसद मनोज तिवारी भी शामिल होंगे। सिद्धू-कान्हु मैदान में 101 मंडपों में राघव पंडित के मंगलाचरण के साथ विवाह संपन्न होगा।