हज़ारीबाग: जिला कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, मेयर पद के लिए तसलीम अंसारी को समर्थन
जिला कांग्रेस की बैठक में मेयर प्रत्याशी तसलीम अंसारी को समर्थन! हजारीबाग:नगर निगम चुनाव को लेकर जिला कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक कृष्ण बल्लभ आश्रम में हुई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व मंत्री सह जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने की।बैठक में सर्वसम्मति से मेयर पद के लिए मोहम्मद तसलीम अंसारी को कांग्रेस का समर्थन देने का निर्णय लिया गया।