शाहजहांपुर: न्यूजीलैंड के मैनेजर का ट्रेन से बैग चोरी,पंजाब से लखीमपुर आ रहा था,एक हजार डालर और ज्वैलरी चोरी, GRP थाने में FIR दर्ज
पंजाब के कपूरथला जिले के पंडोरी जागीर गांव के रहने वाले हरमनजीत सिंह अपने दादा दादी के साथ गंगा सतलुज एक्सप्रेस ट्रेन से पंजाब से लखीमपुर जिले के निघासन स्थित ससुराल आ रहे थे। ट्रेन में हरमनजीत का बैग चोरी हो गया। बैग में एक हजार डालर, 25 हजार रुपये की भारतीय करेंसी और ज्वैलरी रखी थी। शाहजहांपुर के जीआरपी थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।